मोतिहारी, मार्च 31 -- तुरकौलिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के नया टोला पोखरा निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ 2 जून 2025 को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया था। इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के करीब एक माह के भीतर ही पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...