औरैया, मार्च 8 -- बिधूना। थाना बिधूना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने हमराह कांस्टेबल प्रवल कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए बिधूना तहसील के पीछे से वांछित आरोपी रमन कुमार पुत्र राजू सविता, निवासी ग्राम जुगराजपुर, थाना बिधूना, जनपद औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...