शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- मिर्जापुर। पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को बुधवार सुबह अभिरक्षा में ले लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बाल अपचारी समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा भी बढ़ाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। बुधवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जरियनपुर तिराहे के पास से वांछित बाल अपचारी को सुबह करीब 10:05 बजे अभिरक्षा में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे...