पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 13 -- सीवान, निप्र। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी पारस यादव के पुत्र मुकेश यादव उर्फ डॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाने में दर्ज कांड संख्या 116/26 में मुकेश यादव उर्फ डॉन नामजद एवं प्राथमिक आरोपित है। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.