बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती। कलवारी और मुंडेरवा पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी विशाल चौधरी को टीम ने रविवार को गायघाट बाजार से पकड़ कर न्यायालय भेज दिया। वहीं मुंडेरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी दिनेश कुमार को परसा हज्जाम मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राकेश त्रिपाठी और रिक्रूट आरक्षी जुबैर अंसारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...