गया, अगस्त 13 -- बाराचट्टी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि सोभ बाजार से पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपी पोकिया उर्फ रविंद्र टेटे को गिरफ्तार किया गया। वह, संबंधित मामले में आरोपी था और फरार चल रहा था। इधर एक अन्य मामले में प्रतापी गांव से महेश प्रसाद जबकि सिमरातरी गांव से बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...