रुद्रपुर, फरवरी 25 -- खटीमा। खटीमा के एक गांव में 11 फरवरी को एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना 11 फरवरी की थी, लेकिन किशोरी ने डर की वजह से अपने परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी थी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 23 फरवरी को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई थी। मंगलवार को झाड़ीनाला क्षेत्र से आरोपी नरेंद्र उर्फ नरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...