मोतिहारी, सितम्बर 9 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। राज्य से बाहर तेलंगना गयी पुलिस टीम ने छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह तीन वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी में डुमरियाघाट पुलिस टीम के साथ नन्दीगांव थाने की पुलिस टीम शामिल थी। गिरफ्तार आरोपित सत्येंद्र सहनी है। जो क्षेत्र के सेम्भुआपुर गांव के दुलारचंद साहनी का पुत्र है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि पिछले 10 मार्च 2023 में एक नावालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। जिसको ले कर लड़की के माता ने आवेदन दिया था। आरोपित युवक को तेलंगना के रंगा रेडी जिले के नन्दीगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर ले कर पुलिस टीम वापस मोतिहारीआ रही है। टीम में पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि मिथलेश कुमार व मेघु कुमार शामिल है। जिसे पूछताछ...