मोतिहारी, अगस्त 20 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला थाना क्षेत्र के हराजपुर गांव निवासी मंजू देवी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त कांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है। बताया जाता है कि किशोरी के पिता के बयान पर 31 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...