आरा, दिसम्बर 29 -- शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दल-बल के साथ पॉक्सो एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह बिलौटी गांव का रहने वाला बताया जाता है। अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ कांड संख्या 97/25 दिनांक 27/09/25 के प्राथमिकी अभियुक्त भोला चौधरी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया। वह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का निवासी बताया जाता है। नशे में धुत गिरफ्तार शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने पुलिस बल के साथ शराब के नशे मे धुत शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय मे उपस्थापन हेतु भेज दिया। वह थाना क्षेत्र के चारघाट गांव का रहने वाला बताया जाता...