औरैया, जुलाई 1 -- थाना ऐरवा कटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हबीब खां और उनकी टीम ने तिर्वा रोड से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर अरुण उर्फ अरुण कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी ग्राम अंडा अगारा, थाना सहायल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना ऐरवा कटरा में दर्ज मुकदम वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...