पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर निवासी चंदन चौधरी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एमआरएमसीएच में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...