आरा, जून 11 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से पॉक्सो एक्ट के आरोपित कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सघन पूछताछ के बाद अमावश राम के पुत्र कुंदन कुमार को जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में घुसकर कुंदन कुमार ने किशोरी की अंगुली दांत से काट दी और छेड़छाड़ की। किशोरी के चिल्लाने से आसपास के घरों के लोग जुट गए और आरोपित को पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...