कटिहार, जुलाई 23 -- बिहार के नवादा मंडल कारा में बंद नाबालिग से गैंगरेप के आरोपित विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि इस कैदी ने मंडल कारा के वार्ड नंबर-14 व 15 के बीच में स्थित सीढ़ी वाले कमरे को भीतर से लॉक कर दिया और ऊपर ग्रिल में गमछा बांध कर लटक गया। ग्रिल काटकर उसे बाहर निकाला गया। नवादा के मेसकौर थाने के महाराजवन गांव के रघु चौहान का बेटा 20 वर्षीय घनश्याम नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में 15 मई 2025 से जेल में था। उस पर मेसकौर थाने में गैंगरेप, पॉक्सो व एससी/एसटी में 13 मई 2025 को केस दर्ज किया गया था। घनश्याम व उसके एक अन्य साथी पर 13 मई 2025 को रफीगंज बधार में घटना को अंजाम देने का आरोप था। घटना के वक्त पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से रजौली से आ रही थी। इसी बीच बाइक का फ्यूल खत्म होने पर उसे बधा...