मोतिहारी, अप्रैल 26 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाना के गोसाईंपुर ग्राम में रेप केस व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर कुर्की जब्ती अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय व एसआई गिरीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में मधुबन की एक लड़की का अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया गया था। इस मामले में शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाना के गोसाईंपुर ग्राम का लालन उर्फ रजनीश तिवारी उर्फ भूखल तिवारी आरोपित है। मधुबन थाने में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज है। वह वर्षों से फरार चल रहा है। उसके घर पर रविवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा में फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती कई सामान को जब्त किया गया है। मौके पर एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ श्यामपुर भटहा थाना क...