कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर पॉक्सो अधिनियम विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों में बच्चों में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें होनहार प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव भुवन ने बताया कि प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से कनक शर्मा को प्रथम पुरस्कार, सेंट थ्रेसेस स्कूल से सूर्याशी सिंह एवं गीता इण्टरनेशनल स्कूल से दीक्षा यादव को द्वितीय पुरस्कार, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से रूबी गौतम एवं प्रियांशी को तृतीय पुरस्कार, गीता इण्टरनेशनल स्कूल पडरौना की निकि...