गाजीपुर, मई 31 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सिधउत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास सिंगेरा जाने वाली सर्विस लेन से पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राज नारायण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 19 वर्षीय मोनू राम पुत्र मोहित राम निवासी सुकहा, थाना कासिमाबाद का निवासी है। उसपर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। जिसके बाद से यह फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतहर और आकाश त्रिपाठी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...