बगहा, जनवरी 22 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। सेन्ट्रल बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे चनपटिया के कर्णपट्टी के वार्ड-10 के शेख हसन (65) को उचक्कों ने रास्ते में रोक कर 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। उचक्कों ने वृद्ध के जैकेट की पॉकेट में 20 रुपये की गड्डी रख उसमें से 500 की गड्डी उड़ा ली। घटना बुधवार की शाम करीब चार बजे चनपटिया नगर के एफसीआई-रेलवे ढाला के समीप की है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि रुपये ठगी के मामले में पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है। वृद्ध ने बताया है कि उसने बुधवार की दोपहर बैंक पहुंचा और सेंट्रल बैंक से 51 हजार रुपये की निकासी की।वह साईकिल से बड़ा बस स्टैण्ड चौक से रेलवे स्टेशन के रास्ते गांव की ओर जा रहा था। एफसीआई-रेलवे ढाला के समीप एक बाइक सवार उचक्के ने उन्हें रोककर सलाम किया। इसी समय वहां पीछे से एक बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.