मधेपुरा, फरवरी 3 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा मंदिर से पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को श्रद्धालु के द्वारा पकड़ लिया गया है। जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस बाबत पीड़ित सुपौल जिला के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाढी वार्ड संख्या तीन निवासी रतन कुमार यादव ने बताया कि वह सिंहेश्वर स्थान महादेव मंदिर में पूजा करने आये थे। पूजा करने के दौरान उनके जेब से एक लड़का पर्स निकाल लिया था। जब पर्स निकलने का एहसास हुआ तो जैसे पलट कर देखे तो एक लड़का भागा। जिसे हल्ला करने पर वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु के द्वारा युवक को पकड़ लिया गया। युवक की पहचान रौता वार्ड संख्या 13 निवासी राजेश यादव बताया एवं जब इनके जेब को चेक किया तो इनके जेब से पीड़ित का पर्स मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...