भदोही, दिसम्बर 13 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के उगापुर बाजार में शुक्रवार की रात पैसों के लेन-देन में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। उसके बाद तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। उगापुर बाजार निवासी करिया गुप्ता पुत्र लालमणि गुप्ता गुटखा और पान की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाजार के ही 23 वर्षीय शनि अहमद पहुंचे। किसी सामान को खरीदने के बाद पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों से लोग पहुंचे और मारपीट कर लिया। मारपीट में 30 वर्षीय पिंटू गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता तथा 55 वर्षीय पप्पू गुप्ता पुत्र दमड़ी गुप्ता को चोटें आईं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने प्रकरण को शांत कराया। घायलों का इलाज ...