मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में पैसों लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दंपति व उनके बेटे ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बेआ बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मुस्तफाबाद निवासी आवेश और समीर के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि समीर के पिता वाजिद, उसकी पत्नी सबीना उर्फ शब्बो ने पहुंचकर आवेश के साथ लोहे की रॉड, बलकटी से हमला किया। बेटे को बचाने आए पिता पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी सभी को धमकी देकर फरार हो गए। युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है...