रुडकी, मई 9 -- रुड़की। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पहले पड़ोसी को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि शनिवार की सुबह वह अपने पैसे मांगने पड़ोसी के घर गया था। इस बीच पड़ोसी ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। उधर, पड़ोसी ने भी युवक पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट, हंगामा दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...