हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 31 -- बिहार के रोहतास जिले में पैसों के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के चांदी गांव की है। शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है। वहीं, उसका पति आरोपी अरुण पासवान फरार है। मृतका की मांग ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें अपने दामाद समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। परिजन के अनुसार मृतका का पति अरुण मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम वह मवेशी का चारा काटकर घर लौटा तो पत्नी से पैसे के मुद्दे पर झ...