नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI, आज ​​AI की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक है। लेकिन, जहां एक तरफ यह AI की वैश्विक दौड़ में सबसे आगे है, वहीं नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पर्दे के पीछे की कहानी अलग है। खबरें हैं कि इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि क्या ओपनएआई की भारी-भरकम खर्च की योजनाएं आने वाले सालों में उसकी कमाई में होने वाली बढ़ोतरी के साथ तालमेल बिठा पाएंगी। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई हाल ही में नए यूजर्स और कमाई, दोनों के मामले में अपने कुछ इंटरनल टारगेट्स को पूरा करने में पीछे रह गई है। बताया जा रहा है कि इस वजह से कंपनी के सीनियर लीडर्स के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कंपनी अपने महंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा द...