देहरादून, अगस्त 3 -- राजपुर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मां ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही इस पूरे घटनाक्रम की मास्टरमाइंड निकली। आर्थिक तंगी का हवाला देकर कलयुगी मां ने महज डेढ़ लाख रुपये में अपनी बेटी का सौदा कर दिया था। जब उसे सौदे की पूरी रकम नहीं मिली और पकड़े जाने का डर सताने लगा तो उसने खुद ही थाने जाकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि बीते पांच जुलाई को सहस्रधारा रोड स्थित नांगल हटनाला निवासी महिला ने राजपुर थाने में अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को किशोरी की लोकेशन मुजफ्फरनगर (यूपी) में मिली।...