नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- कासगंज, हिंदुस्तान संवाद। बच्चे की खातिर मां घर-परिवार और दुनिया से भी लड़ जाती है, लेकिन अपने बच्चे को एक खरोच तक नहीं आने देती। यूपी के कासगंज में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पैसों की खातिर अपने दुधमुंहे बच्चे को बेच दिया। बच्चे का सौदा करने के बाद महिला ने बच्चे के अपहरण का शोर मचा दिया। मामला जब पुलिस के पास पहुंची तो उसने मामले से पर्दा उठा दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे का दो लाख रुपये में सौदा कर दिया था। खरीददार ने महिला को एक लाख तीस हजार रुपये भी दिए थे। बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को अरविंद पुत्र रमेश चंद्र निवासी बनुपुर पुख्ता थाना सोरों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह फ...