प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने को 17 दिन बीत चुके हैं। दुर्घटना में 14 श्रमिक घायल हो गए थे और चार श्रमिकों की मौत हो गयी थी। घायलों में 13 श्रमिक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए लेकिन बिहार के सहरसा के रहने वाले 20 वर्षीय अमित चौधरी का इलाज अभी एसआरएन अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा है। कोल्ड स्टोर के ढहने से अमित का बांया पैर टूट गया था। उन्हें पहले बेली अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन वहां ऑपरेशन न हो पाने की स्थिति में एक सप्ताह पहले एसआरएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अमित के पैर का ऑपरेशन करके उसमें स्टील का इंप्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए 37 हजार रुपये खर्च होंगे।तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र सौंपकर अमित के इलाज के लिए आर्थिक मदद करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.