एक संवाददाता, जून 30 -- बिहार के सुपौल जिले में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने की बात उजागर होने पर यहा हंगामा मच गया। सुपौल जिले में वीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी (गीदड़मारी) वार्ड पांच में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का उजागर हुआ तो सनसनी फैल गई। इस संबंध में गीदड़मारी गांव निवासी किशुनदेव राम पिता राम प्रसाद राम ने वीरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस भी इस मामले को लेकर ऐक्शन में है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीन महिलाएं और एक पुरुष उनके घर पहुंचे तथा खुद को ईसाई मिशनरी से जुड़ा बताते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगे। आरोप है क...