नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारतीय मार्केट में इस समय बड़ी और फैमिली कारों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि तमाम दिग्गज कंपनियां साल 2026 के दौरान अपनी कई नई 7-सीटर एसयूवी और एमपीवी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक दमदार और स्पेशियस गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि आने वाले दिनों में विन्फास्ट से लेकर मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनी अपने नए मॉडलों को लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए नजर डालते हैं इन 10 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग 7-सीटर कारों पर।विन्फास्ट MPV7 वियतनामी कंपनी विन्फास्ट भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 'MPV7' उतारने वाली है। इसका डिजाइन काफी यूनिक और बॉक्सी है, जिसमें कंपनी के सिग्नेचर 'V' शेप वाले एलईडी डीआरएल्स और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स ...