नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारतीय कार मार्केट में मारुति सुजुकी लंबे समय से अपनी पकड़ बनाए हुए है। कंपनी की कारें कम कीमत, अच्छे माइलेज और कम मेंटेनेंस के कारण पसंद की जाती हैं। अब कंपनी अपनी इस पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। मारुति सुजुकी आने वाले समय में 6 नई कारें लॉन्च कर सकती है। इनमें मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट मॉडल से लेकर नई 7-सीटर SUV और इलेक्ट्रिक MPV तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग 6 कारों के बारे में विस्तार से।1. मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट मारुति सुजुकी वैगनआर को 7 साल से ज्यादा समय बाद नया अपडेट मिल सकता है। इसके टेस्टिंग मॉडल में नई ग्रिल, बदले हुए हेडलैंप और नए बंपर देखने को मिले हैं। इसमें मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ नया Z12E इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत पुराने मॉडल के मु...