पैसों और मौज-मस्ती के लिए जयपुर में मौसी की हत्या; पुलिस ने भांजी-प्रेमी को दबोचा
जयपुर, अगस्त 6 -- जयपुर जिले के सांभर में बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की शादीशुदा भांजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने ऐश-मौज और अपनी महंगी जीवनशैली का खर्च उठाने के लिए करीब चार लाख रुपए के जेवर और नकदी लूटने की साजिश रची थी। इसी योजना के तहत दोनों ने बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।30 जुलाई को घर में मिला था कमला देवी का शव यह वारदात सांभर के तेज्या का बास इलाके की रहने वाली कमला देवी के घर में हुई थी। 30 जुलाई को उनका शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी गायब थी, जिससे मामला हत्या के साथ लूट का माना गया। घटना की सूचना मिलने पर सांभर लेक थाना पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.