लखनऊ, अप्रैल 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के मरूई बाजार में खरबूजा बेच रहे दुकानदार व ग्राहक में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार की पिटाई कर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।उत्तरगांव निवासी सचिन मरूई बाजार में तरबूज व खरबूजा बेचने का काम करता है। उसने बताया कि धनुवासांड में रहने वाला रामकुमार मौर्या खरबूजा खरीदा। उसने पैसा काटने के लिए सौ रुपये का नोट दिया जबकि खरीदार ने कहा कि उसने दो सौ रुपये दिए, इसीबात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रामकुमार ने अरविन्द, यश मौर्या, अभिषेक के साथ मिलकर सचिन की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...