सहारनपुर, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले युवक पर मजदूरी के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दानियालपुर उर्फ नौजली निवासी तासीन पुत्र रमजान ने बताया कि दो फरवरी की सुबह गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी गोविन्द उसकी दुकान पर आया और कोटा धर्मकांटे पर खड़ी ट्राली में बैरिंग डालने की बात कही। काम पूरा होने पर तासीन ने मजदूरी और सामान के रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौच की। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शाम करीब चार बजे गोविन्द तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर दोबारा दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। गोविन्द ने लाठी से वार किया, जबकि एक अन्य ने तमंचे की बट से सिर पर हमला क...