हाथरस, मार्च 1 -- पैसे मांगने पर ठेकेदार ने मजदूर को पीटा -(A) मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक के साथ में पास के गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पैसे मांगने के विवाद में जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव नोहरा के रहने वाले रवि कुमार ने बताया के वह आलुओं के खेत में मेहनत मजदूरी कर रहा था। होली का समय नजदीक आने को लेकर रवि ने ठेकेदार से पैसे मांगे तो ठेकेदार ने मना कर दिया। ठेकेदार ने अपने साथियों को बुला लिया और रवि के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर डाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...