हापुड़, मई 28 -- क्षेत्र के भोगापुर आलमगीरपुर गांव में पैसे मांगने गई महिला पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भोगापुर आलमगीरपुर निवासी राजपाल ने थाना गढ़ में दी तहरीर में बताया कि 25 मई की रात को उनकी पत्नी सरोज अपने पैसे लेने के लिए उनके भाई हरपाल के साथ पूरन के घर गई थी। आरोप है कि पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान पूरन, उसके पुत्र जोगेंद्र और जितेंद्र ने एक राय होकर उनकी पत्नी सरोज पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में सरोज के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर ग...