पैसे न मिलने पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने मचाया उत्पात, खुद को कमरे में बंद कर जंगले से दागता रहा गोलियां
अलीगढ़, अगस्त 16 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने पैसे न मिलने पर घर में जमकर तांडव मचाया। गुस्से में आकर उसने पिता की रिवॉल्वर निकाली और पिता पर तानते हुए फायर कर दिया। इसके बाद खुद को कमरे में बंद करके जंगले में से लगातार फायर करता रहा। पुलिस पहुंची, तब भी युवक नहीं माना और गोली चलाता रहा। गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं। लेकिन, आसपास के लोग सहम गए। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ से कमरे में दाखिल होकर उसे दबोच लिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक को पुलिस थाने ले गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी बेला मार्ग पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर राजेश गुप्ता रहते हैं। वे पैरालाइज्ड हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से उनका बेटा उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.