फतेहपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिहा गांव में पैसे न देने पर बेटे ने पिता को पीट दिया। गांव निवासी बदलू ने बताया कि आठ मार्च की शाम उनका बेटा मनीष उनसे अनावश्यक खर्च के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट कर दी। आरोपी बेटा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...