दरभंगा, मई 13 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के अहियारी लक्ष्मीपुर गांव की 65 वर्षीया केवल देवी (पति उपेंद्र झा) से दिनदहाड़े 80 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कमतौल थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु एक आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार मंगलवार को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कमतौल शाखा से 80 हजार रुपये निकालकर ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कमतौल-भरवाड़ा पथ में कुम्हरौली चौक से पहले गांव स्थित महादेव मंदिर के पास ऑटो से उतरते ही पल्सर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके हाथ से रुपये व मोबाइल से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पैसे निकाल लौट रही वृद्धा से 80 हजार की छिनतई घटना के बाद वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग निकले। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में ...