वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 17 -- यूपी के बरेली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। एक युवक की मौत के बाद उसके पिता को सड़क किनारे भीख मांगनी पड़ी जिससे की वो अस्पताल के पैसे चुकाकर बेटे का शव ले जा सकें। घटना पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल की है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि 2.5 लाख रुपये देने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 2.5 लाख रुपये और मांगे। रुपये नहीं होने पर अस्पताल के स्टाफ ने शव देने से इंकार कर दिया। बता दें कि मृतक के पिता का भीख मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बदायूं के हजरतपुर के नगरिया कला निवासी श्यामलाल का बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.