चंदौली, फरवरी 26 -- चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में बुधवार की देर शाम को कुछ लोग बकाया पैसे वसूली के लिए एक घर में घुसकर मारपीट की है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला, उसके पति और बेटे को घर मे घुसकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। परिजनों ने बलुआ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी। पीड़ित महिला ममता कनौजिया, पति जय प्रकाश कन्नौजिया और बेटा अथर्व बैराठ के रहने वाले हैं। चहनियां में बलुआ मार्ग पर किराये के कमरे में छोटी कपड़े का दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते है। आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले पीडीडीयू नगर के एक निजी फाइनेंस कंपनी से 2 लाख रुपये ऋण लिया था। आधा से अधिक पैसा चुकता कर दिये थे। कुछ रुपये रह गया था, जिसे वह समय पर नहीं चुका सकी। उसे भी चुकता करने के लिए कहा गया था। इसी बात को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.