नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- Midwest Gold Ltd Share: भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 में अगर किसी स्टॉक ने निवेशकों को चौंकाया है, तो वह है गोल्ड माइनिंग कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड (Midwest Gold Ltd) इस छोटे से शेयर ने साल-दर-साल (YTD) आधार पर करीब 4,000% की जबरदस्त छलांग लगाई है, जो खुद सोने की कीमतों से भी कई गुना ज्यादा है। जहां एक तरफ सोना 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, वहीं मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों की किस्मत ही बदल दी। मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को कंपनी के शेयर इंट्राडे में Rs.5,050 तक पहुंच गए, जो इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। अगर सोने की बात करें तो MCX के आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत में Rs.76,777 प्रति 10 ग्राम से शुरू होकर सोने की कीमतें 26 दिसंबर 2025 तक Rs.1,40,465 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। यानी न...