सीवान, फरवरी 25 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़कागांव में दो पक्षों में पैसे को लेकर चल रहे विवाद में रविवार की शाम जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें दोनों पक्षों के कुल 20 लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में एक पक्ष के बेबी खातून के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने नैमुद्दीन मियां, कुलमद्दीन मियां, इरशाद आलम, इकराम आलम, अफजल हुसैन सहित 12 लोगों को आरोपित किया है। उसने सभी पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा नगदी लेकर चले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के नैमुद्दीन के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने अब्बास हुसैन, फुलब्बास हुसैन, यूनुस हुसैन, मोहमद सऊद हुसैन, मोहम्मद फैज, मोहम्मद सुहैल सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.