बस्ती, जून 29 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के मुड़ाडिहा उर्फ भोपालपुर निवासी अनिल गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 26 जून की शाम करीब सात बजे वह कुड़ी से घर लौट रहा था। बाघाडीहा के पास पहुंचते ही विपपक्षी विनीत कुमार ने पैसे के लेन-देन को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा, जिससे काफी चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनीत और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- उधार के रुपये मांगने पर युवक से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...