पैसे के लेनदेन में सहकर्मी पारा शिक्षक ने की थी चिल्हो के प्रभारी हेडमास्टर की हत्या, हुआ गिरफ्तार
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो गांव के नगदारा टोला में 28 मई की रात में प्रभारी हेडमास्टर(पारा शिक्षक) उदय सिंह की हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर थाना के नागा बाबा के समीप निवासी सह पारा शिक्षक 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े, अपाची मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार और थाना के प्रभारी सौरव कुमार ने शनिवार को मेदिनीनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि पैसे का लेन-देन में उठे विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.