हाथरस, अप्रैल 3 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है | जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा निवासी गणेश के घर पर गांव का रवि अपने उधारी के पैसे मांगने आया। जिस पर गणेश के पिता कलियान सिंह ने रवि के पैसे दो दिन के बाद लौटाने को कहा जिस पर रवि के साथ रिंकू, शितांशु व चंद्रप्रकाश ने गाली गलौज करते हुए रवि के पिता कलियान सिंह के सिर पर फरसा मार दिया। जिससे वह घायल हो गये और बीच बचाव में आया रवि का भाई गौरव एवं रवि की पत्नी काजल के साथ भी आरोपितों ने जमकर मारपीट की | कोतवाली में गणेश कुमार ने आरोपित रवि,...