जौनपुर, जून 8 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बमैला मोहल्ले में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बमैला निवासी मुस्लिम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच जून की शाम पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही समीम ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- भू-विवाद में सगे भाइयों की पिटाई, चार पर केस दर्ज एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...