गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थानांतर्गत जिला मुख्यालय के सोनपुरवा में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में लेस्लीगंज के सीआई सह सोनपुरवा निवासी नरेंद्र राम घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना को लेकर गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.