बस्ती, जून 6 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट की घटना में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।इसी थानाक्षेत्र के महुलानी खुर्द निवासी मालती देवी का आरोप है कि गत तीस मार्च की रात पैसे के लेनदेन के विवाद में विपक्षियों ने दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे व सरिया से मारापीटा। बीच-बचाव करने आई सास व अन्य को भी मारपीट कर धमकाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश, शिवपूजन, अमित और अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...