धनबाद, नवम्बर 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता केंदुआडीह बसेरिया बस्ती निवासी बिजय कुमार रवानी ने बरटांड़ स्थित जालान अस्पताल पर पैसे के लिए उनके बेटे को डिस्चार्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बिजय कुमार ने बताया कि उनके बेटे को 4 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है। इससे इलाज संभव है, तभी करें। सभी जरूरी दस्तावेज भी अस्पताल को दे दिए गए थे। चार दिनों तक इलाज के बाद 8 नवंबर को अस्पताल की ओर से 80 हजार रुपए का बिल थमाया गया और बताया गया कि पॉलिसी से क्लेम रिजेक्ट हो गया है। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। बिजय का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.