मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही में बेटे ने चंद रुपये के लिए बुजुर्ग मां और आर्मी से रिटायर्ड पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां का सिर बुरी तरह फट गया है, जबकि पिता जख्मी हुए हैं। घटना रविवार दोपहर की बताई गई है। मामले में पीड़िता ने मंगलवार को सदर थाने में अपने मंझले बेटे पर एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

आरोप और पृष्ठभूमि आर्मी के रिटायर्ड जवान शत्रुघन झा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनका मंझला बेटा गांव पर, जबकि दो बेटे बाहर रहते हैं। पिछले हफ्ते ही बुजुर्ग दंपती अपने गांव लौटे थे। आरोप है कि मंझला बेटा पिता से पैसे मांग रहा था। पिता के इनकार पर वह आपे से बाहर हो गया और पिता पर लात, घूसे और ल...